मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरनगर। सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को चरथावल ब्लाक क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल को किसान से पैमाइश कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम की इस कार्रवाई से चकंबदी विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। सरधना निवासी किसान नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए चकबंदी लेखपाल से संपर्क साधा था। आरोप है कि चकबंदी लेखपाल राजन कुमार निवासी ग्राम हाथी करौंदा थाना बाबरी शामली ने इसके बदले किसान से रिश्वत मांगी थी। किसान नरेंद्र कुमार ने उसे सुविधा शुल्क का भी प्रलोभन दिया था, लेकिन लेखपाल ने 20 हजार रुपये से कम में काम करने से मना कर दिया था। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.