एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ वन दरोगा को दबोचा
मिर्जापुर, मई 14 -- हलिया। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार की शाम पांच बजे दस हजार रूपये घूस लेते वन विभाग के एक दरोगा को हलिया स्थित पुराने वन रेंज आफिस के आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया वन दरोगा कैमूर वन रेंज में तैनात है। वह चंदौली का निवासी है। आरोपी वन दारोगा एक बालू व्यवसायी से हाइवा पास कराने के लिए दस हजार रूपए घूस मांगा था। एंटी करप्शन टीम ने दरोगा के खिलाफ हलिया थाने में रपट दर्ज कराया है।
आरोपी की पहचान कौशांबी जिले के थाना सराय आकिल के बहुगरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. राम लखन सिंह दो हाइवा से मध्य प्रदेश से बालू लाकर बेंचते है। आरोप है कि वन दरोगा सूरज पाण्डेय उनके हाइवा के चालक को बार-बार रोक कर दस हजार महीने देने के लिए परेशान करते थे। चालक के विरोध करने पर हाइवा को पकड़ कर सीज कराने की धमकी दे रहे थे। बीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.