मेरठ, अप्रैल 25 -- Meerut News: यूपी के मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को एक दरोगा को थाने के अंदर ही दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी दरोगा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में आरोपी महिला को राहत देने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। जानकारी के मुताबिक मेडिकल थाना क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पत्नी सीमा भी मुकदमे फरार चल रही थी। उसी मुकदमे की जांच में राहत देने के लिए दरोगा छत्रपाल सिंह मनीष से दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। यह भी पढ़ें- एंटी करप्शन टीम का धड़ाधड़ एक्शन, महिला अनुदेशक, जेई और लाइनमैन गिरफ्तार23 अप्रैल को एंटी करप्शन टीम से की गई थी शिकायत दरोगा से पर...