वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन टीम एवं लखनऊ की एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का सदस्य बन कर दंपति और एक अन्य बुधवार को जलकल विभाग पहुंचे। उन्होंने एक लिपिक पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। नौकरी बचाने के लिए रुपये मांगने लगे। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई तो भागने लगे। इनमें से एक युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया जबकि दंपति को बाद में भेलूपुर पुलिस ने दबोचा। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के शांति विहार कॉलोनी का सौरभ गावा, पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के पटेल मार्ग का अरमान फिरोज और मुरादाबाद जिले के डिप्टीगंज निवासी साक्षी सक्सेना हैं। साक्षी सक्सेना उत्तराखंड के सौरभ गावा की पत्नी है। घटनाक्रम के अनुसार जलकल विभाग में बुधवार शाम करीब 4 बज...