एंटी करप्शन की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे लेखपाल
चंदौली, अगस्त 23 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई को लेकर प्रदेश भर के लेखपालों में आक्रोश है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लेखपाल संघ की पीडीडीयू नगर तहसील इकाई ने तहसील परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की कार्रवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है। इस दौरान लेखपालों ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन, एंटी करप्शन और विजिलेंस टीम की कार्रवाई के दौरान कई बार लेखपालों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। मांग किया कि किसी भी लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, आपसी रंजिश, निजी स्वार्थ और शिकायत के उद्देश्य की निष्पक्ष जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.