नई दिल्ली, मई 29 -- Wockhardt share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच शुक्रवार को दवा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 18% से अधिक बढ़ गए। शेयर में यह तेजी कंपनी को मिली एक पॉजिटिव खबर की वजह से आई।क्या है पॉजिटिव खबर? भारत के सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑगनाइजेशन (CDSCO) ने कंपनी कीनई एंटीबायोटिक दवा Zaynich के इम्पोर्ट और मार्केटिंग को मंजूरी दे दी है। यह दवा विशेष रूप से वयस्क मरीजों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (cUTI) और अन्य संक्रमणों के इलाज के लिए उपयोग की जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह एक स्वदेशी रूप से विकसित फर्स्ट-इन-क्लास एंटीबायोटिक है, जिसे खास तौर पर दवा-प्रतिरोधी ग्राम-नेगेटिव संक्रमणों से लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मंजूरी म...