रांची, जुलाई 12 -- रांची, संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) नामकुम में शनिवार को झारखंड एंटरप्रेन्योर कनेक्ट 2.0 का आयोजन किया गया। आई-हब स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन की पहल और जेयूटी के सहयोग से आयोजित इस समिट में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग लेकर स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने स्टार्टअप को सामाजिक बदलाव का माध्यम बताया। कहा, स्टार्टअप पारंपरिक सोच की सीमाएं तोड़ते हैं, इनोवेट करते हैं और समाज की समस्याओं का हल खोजते हैं। यह हिम्मत और समर्पण का काम है। जेयूटी के वाइस चांसलर डॉ वीके सिंह ने कहा स्टार्टअप केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तीकरण का माध्यम है। देश को विकसित बनाने के लिए निर्यात को बढ़ावा देना होगा और यह स्टार्टअप् के जरिए संभव है। आई-हब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.