एंजेल झा राष्ट्रीय वॉटर पोलो चैंपियनशिप के लिए चयनित
नोएडा, सितम्बर 8 -- एंजेल झा राष्ट्रीय वॉटर पोलो चैंपियनशिप के लिए हुई चयनित ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क-5 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा एंजेल झा का चयन दिल्ली राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिष्ठित 42वीं सब-जूनियर व 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप-2026 (वॉटर पोलो) हेतु किया गया है। यह उपलब्धि एंजेल की उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, निरंतर परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 6 से 12 सितंबर 2026 तक आईडीए इंटरनेशनल स्विमिंग पूल इंदौर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में एंजेल झा दिल्ली राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। दिल्ली दल 5 सितंबर 2026 को प्रस्थान करेगा तथा 13 सितंबर 2026 को वापस लौटेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.