देहरादून, मई 20 -- Angel Chakma Murder: देहरादून के बहुचर्चित एंजेल चकमा हत्याकांड के छह आरोपियों में से कोई भी अनुसूचित जनजाति (एसटी) से ताल्लुक नहीं रखता है। देहरादून पुलिस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के समक्ष अपनी रिपोर्ट में यह तथ्य दिया है। इसके अलावा चार्जशीट में पुलिस ने नस्लीय टिप्पणियों का भी कहीं उल्लेख नहीं किया है। इस मामले में चकमा स्टूडेंड यूनियन ने पुलिस के दावों पर सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि जांच गलत दिशा में भटक गई है। दो नाबालिग आरोपी जमानत पर बाहर हैं और मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है।चार्जशीट में नस्लीय टिप्पणी नहीं पुलिस ने हत्याकांड में नस्लीय टिप्पणी को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की विवेचना में आरोपियों के सीधे तौर पर किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी करने के साक्...