हजारीबाग, मई 14 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में हजारीबाग-बड़कागांव रोड, शंकरपुर स्थित एंजल्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। लगातार नौवीं बार विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि शामिल सभी 111 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का औसत शैक्षणिक प्रतिशत 85.52% रहा, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। परीक्षा परिणामों के अनुसार, वाणिज्य संकाय के योगराज सोनी ने 97.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसी संकाय में हर्षित राज (96.4%), ऋषभ अग्रवाल (94.4%), संयम जैन (94.4%), वरदा...