एंजिल्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार, अगस्त 16 -- एंजिल्स एकेडमी सीएस स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या रश्मि चौहान, प्रबंध निदेशक पुष्पेंद्र सिंह चौहान एवं उप प्रधानाचार्य बीपी उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और देशभक्ति नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के ऑडिटोरियम में अंतर-सदनीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों के चलते निर्णायक मंडल को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Haridwar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.