एंजल वन ने सेबी को 4.28 करोड़ रुपये चुकाए
नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली। ब्रोकरेज कंपनी एंजल वन ने विनियमों के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले का निपटारा करने के लिए सेबी को 4.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह मामला अधिकृत दो व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी में कथित लापरवाही से संबंधित था। इसमें अनधिकृत रूप से धन जुटाने, असंगत कारोबार, अनधिकृत सोशल मीडिया प्रचार तथा अन्य शेयर ब्रोकर के माध्यम से कारोबार का पता लगाने में विफल रहने जैसे आरोप शामिल थे। सेबी द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, एंजल वन ने 14 मई, 2025 को जारी अलग-अलग कारण बताओ नोटिसों के आधार पर शुरू की गई कार्यवाहियों के निपटारे के लिए आवेदन दायर किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.