वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कमच्छा स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में फुटबॉल फीवर देखने को मिलेगा। इसी सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर इंटरकाशी क्लब 67 करोड़ रुपये से मैदान और दर्शक दीर्घा तैयार कराएगा। खाका तैयार किया जा रहा है। यूरोप की एक कंपनी को काम दिया जाएगा। जून में शिलान्यास होने की संभावना है। इंटरकाशी क्लब के दिनेश नेगी ने बताया कि सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज का मैदान फुटबॉल स्टेडियम में तब्दील किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में क्लब के प्रेसीडेंट कोलकाता निवासी पृथिजीत दास तथा कॉलेज प्रबंधन के बीच करार हो चुका है। इसके मुताबिक कॉलेज का मैदान फुटबॉल स्टेडियम के रूप में तब्दील होगा। कॉलेज के सामने का मैदान भी संवारा जाएगा जहां खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इसमें इंट...