पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक डाक्टर की कार सड़क पर लगे लोहे के एंगिल से टकरा गई। इससे डाक्टर की पत्नी सहित पांच लोग घाल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। नगर के मोहल्ला रजांगज ब्लाक रोड के रहने वाले डा. युसुफ कार से मंगलवार को खमरिया पटटी में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी और स्टाफ नेहा, तारा आदि भी बैठी हुई थीं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में डा. युसुफ की कार सड़क पर लगे लोहे के एंगिल से टकरा गई। हादसे में डा. युसुफ, उनकी पत्नी और स्टाफ घायल हो गए। सड़क पर लगे यह एंगिल बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लगाए गए हैं। इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.