नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Purple style labs ipo: शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी सेलिब्रिटीज के सपोर्ट वाली कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स के आईपीओ का इंतजार खत्म होने वाला है। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 31 अगस्त से ओपन हो रहा है। वहीं, एंकर निवशकों के लिए दांव लगाने का शुक्रवार को मौका था। इस आईपीओ को एंकर निवेशकों से तगड़ा रेस्पॉन्स मिला है। कंपनी में 10 एंकर निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई और 5,321,739 इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं। बता दें कि 575 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की एंकर इन्वेस्टर अलॉटमेंट कीमत पर 306 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवशकों को अलॉट किए गए कुल 5,321,739 इक्विटी शेयरों में से 1,739,192 इक्विटी शेयर (यानी कुल अलॉटमेंट का 32.68%) तीन स्कीमों के जरिए दो घरेलू म्यूचुअल फंड्स को अलॉट किए गए।कौन-कौन है निवेशक? ...