शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। जिले के श्रद्धालुओं को अब भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने सात ज्योतिर्लिंग एवं दक्षिण भारत यात्रा के विशेष पैकेज शुरू किए हैं। इस संबंध में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में रेलवे अधिकारियों ने यात्रा की जानकारी दी। रेलवे के ट्यूरिज्म मैनेजर नवनीत कुमार ने बताया कि पहली यात्रा 12 जून से 23 जून 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित द्वारकाधीश समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूसरी यात्रा 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें तिर...