चम्पावत, अगस्त 29 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गया है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में ऋषेश्वर महादेव मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। पुरोहित प्रकाश पुनेठा धार्मिक अनुष्ठान कराए। आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने नारद-भक्ति संवाद, ज्ञान-वैराग्य की कथा सुनाई। मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी, चंद्रशेखर बगौली रहे। संयोजक नाथूराम राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सुभाष बगौली, प्रहलाद सिंह, पूरन फर्त्याल, भुवन बिष्ट, बृजेश महरा, दरबान सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह ढेक, कैलाश बगौली, गोविंद सिंह बोहरा, महे...