आगरा, मई 3 -- लखनऊ में हुई कराते ब्लैक बैल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला कराटे संघ के सचिव पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि परीक्षा में बाह के ऋषि त्रिपाठी एवं दयालबाग की हिमांशी पंजवानी ने सर्वोत्तम अंक के साथ ब्लैक बैल्ट प्रथम डिग्री की परीक्षा पास की है। ऋषि त्रिपाठी बाह स्थित दा कराते जोन अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक हैं। हिमांशी पंजवानी बल्केश्वर स्थित चैंपियंस कराटे क्लब आगरा में मुख्य प्रशिक्षक हैं। दोनों की उपलब्धि पर जिला कराटे संघ के चेयरमैन राहुल पालीवाल, अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, शीतल अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...