हरिद्वार, जनवरी 2 -- बैरागी कैंप स्थित शांतिकुंज में शताब्दी समारोह के अंतर्गत निर्मित ऋषि क्षेत्र का लोकार्पण हुआ। शुक्रवार को सांसद अजय भट्ट, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, वीएचपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और मेयर किरन जैसल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों ने अखंड ज्योति को पूजकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शांतिकुंज और गायत्री परिवार आज विश्व के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। आचार्य श्रीराम की ओर से बोया गया बीज अब वटवृक्ष बन चुका है। गायत्री परिवार भारतीय संस्कृति का अखंड दीप पूरे विश्व में जलाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि यह मंच साधारण नहीं, बल्कि साधना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी दिखाता है। मिलिंद ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.