मैनपुरी, जनवरी 11 -- एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतगंज में 18 नवंबर को हुए रूपल हत्याकांड के सह आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी की अर्टिगा कार से ही रूपल का शव घटना स्थल से जाकर खेतों में फेंका गया था।। रूपल की हत्या उसके सगे भाई ने ही गला घोंटकर की थी। पुलिस उसे एक दिन पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। ग्राम अजीतगंज निवासी रूपल पुत्री राधाबल्लभ मिश्रा अपनी ससुराल से आकर अपने मायके अजीतगंज में रह रही थी। जहां से 18 नवंबर को वह अचानक गायब हो गई। 20 नवंबर को उसका शव घटनास्थल से 10 किमी दूर खेतों में पड़ा मेला। उसके भाई विपिन मिश्रा पुत्र राधाबल्लभ मिश्रा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद पुलिस की विवेचना शुरू हुई तो मृतका का भाई विपिन ही इस घटना में पुलिस के रडार पर चढ़ गया। तीन दिन पहले पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.