नई दिल्ली, फरवरी 16 -- हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का परिवार कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर अब रणबीर कपूर ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राज कपूर के बेटे और बेटियों तक ही उनका परिवार सीमित नहीं है। बॉलीवुड का एक फिल्मी खानदान भी कपूर परिवार के रिलेशन में हैं। राज कपूर के साले और उनके परिवार भी सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ऋषि कपूर के ममेरे भाई ने भी फिल्मों में पहचान बनाई, एक्टिंग की और अब मामा का पोता भी शानदार फिल्में बना रहा है।कपूर परिवार के खास रिश्तेदार राज कपूर ने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी। इस शादी से उन्हें 5 बच्चे हुए, जिनके नाम हैं रंधीर कपूर, ऋतू नंदा, रीमा जैन, ऋषि कपूर, राजीव कपूर। इनके परिवार, बच्चों के बारे में आप जानते ही होंगे। लेकि...