भागलपुर, अप्रैल 8 -- कहलगांव नगर के चारोधाम सती स्थान के समीप गंगा तट पर स्थित ऋषि अष्टावक्र मंदिर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार को तोड़ दिया, लेकिन इसी दौरान किसी आहट के कारण वे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब पुजारी मंदिर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, जिस पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ऋषि अष्टावक्र सेवा न्यास के अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के समीप स्थित दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी दो अप्रैल और 10 जनवरी की रात चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा सती स्थान स्थित बजरंगबली मंदिर से घंटा चोरी हो चुका है। उन्होंने यह भी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.