ऋषिविहार में पेयजल संकट पर पेयजल निगम दफ्तर में प्रदर्शन
देहरादून, मई 25 -- वार्ड 89 के अंतर्गत ऋषि विहार में पिछले कई दिनों से बनी हुई भीषण पानी की समस्या को लेकर आज क्षेत्रीय जनता ने पार्षद प्रिया वर्मा के नेतृत्व मेंहूवाला विश्व बैंक परियोजना इकाई के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। पेयजल उपभोक्ताओं का कहना था कि पेयजल निगम क्षेत्र की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहा है। अभी तक पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है। पार्षद प्रिया वर्मा ने बताया कि पिछले 12 दिनों से सैकड़ों की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। ऋषि विहार के जी ब्लॉक, जे ब्लॉक समेत अन्य इलाकों में एक बूंद पानी नहीं आ रहा। सीएम हेल्पलाइन 1905 पर भी शिकायत का फायदा नहीं हुआ। स्थानीय निवासी दौलत जगूड़ी ने कहा कि आज जनता से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द पानी की समस्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.