ऋषियों की संस्कार परंपरा से ही श्रेष्ठ मनुष्यता का निर्माण संभव: मनोज मिश्र
मुंगेर, जून 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गायत्री शक्तिपीठ भागीचक के तत्वावधान में हसनगंज स्थित शिवाला परिसर में रविवार को एक दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संध्याकालीन ज्योतिर्मय दीपयज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 210 श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर ऋषि परंपरा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता उपजोन प्रतिनिधि मनोज मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, तनाव, अवसाद, तामसिक प्रवृत्तियों और संवेदनहीनता जैसी सामाजिक समस्याओं के समाधान में सामूहिक यज्ञ की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से अनुष्ठानों में भाग लिया। इधर, संध्याकालीन ज्योतिर्मय दीपयज्ञ में उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया कि यज्ञ से प्राप्त दिव्य ऊर्जा को पर्यावरण संरक्षण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.