ऋषियन आश्रम की गुफा में खुदाई के निशान मिलने से हड़कंप
चित्रकूट, सितम्बर 8 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा स्थित प्राचीन ऋषियन आश्रम की शिवगुफा में मंगलवार को शिवलिंग गिरा मिलने से हड़कंप मच गया। यहां चारों तरफ खुदाई के निशान भी बताए जा रहे है। आश्रम संचालक एवं प्रमुख पुजारी पंडित इंद्रेश त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया है। तहरीर में बताया कि निगरानी के लिए सरकारी तौर पर लगा सीसीटीवी बंद मिला है। उसकी तार टूटी पाई गई है। गुफा के पश्चिम तरफ शिवलिंग गिरा पड़ा मिला है। आशंका जताई कि किसी ने खजाने आदि की संभावना पर खुदाई की है। तभी खुदाई के दौरान शिवलिंग को गिरा दिया गया। आरोप लगाया कि कैमरे का कनेक्शन कुछ स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से जोड़ लिया था। जिसके चलते सोमवार के फुटेज भी डिलीट मिले है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मौके में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.