मुरादाबाद, मार्च 25 -- विकास खंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के ग्राम डांडी दुर्जन निवासी ऋषिपाल प्रधान एडवोकेट को बहुजन समाज पार्टी का मुरादाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उनका जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं। ऋषिपाल प्रधान एडवोकेट ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर उन्हें मुरादाबाद जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं एवं आगे भी नई उर्जा के साथ अपने कार्य को आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया ...