रिषिकेष, मार्च 5 -- ऋषिनगरी में होली हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। चारों ओर अबीर-गुलाल की बौछार देखने को मिली। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते नजर आए और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटीं। लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ मिलकर जश्न मनाया और मिठाइयों की मिठास से रिश्तों में रंग घोल दिए। होली पर सुबह से ही लोग उत्साहित नजर आए। हर तरफ लोगों को मस्ती करते देखा गया। शहर और गांव-गांव हुरियारों की टोलियां निकलीं। देर शाम तक हर तरफ रंग बरसता रहा। होली पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे अपने साथियों के साथ पिचकारी से एक-दूसरे पर रंग फेंकते हुए देखे गए। होली में लोगों के चेहरे इस प्रकार से रंगे गए थे कि होली खेलने वाले लोगों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। क्षेत्र में युवतियों एवं महिलाओं ने घरों से लेकर मोहल्लों तक जाकर ...