रिषिकेष, मई 18 -- चारधाम यात्रा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रा शुरू करने से पूर्व ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए दिन निकलते ही विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों की भीड़ जुट रही है, जिससे यात्रा पर निर्भर परिवहन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक है। वहीं, यात्री भी भगवान बदरी-केदार के जयकारों के साथ आस्थापथ पर रवाना हो रहे हैं। सोमवार को चारधाम ट्रांजिट केंद्र में स्थापित 24 रजिस्ट्रेशन काउंटरों सुबह से ही यात्री पंजीकरण के लिए कतारों में दिखे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद यात्रियों ने केंद्र में हेल्थ स्क्रीनिंग भी कराई। उन्हें केंद्र में संचालित अस्पताल में आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। शाम पांच बजे तक 17,651 यात्री चारधाम के लिए पंजीकरण करा चुके थे। जबकि, रजिस्ट्रेशन का क्रम रात तक जारी था। यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठ...