रिषिकेष, मार्च 5 -- ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ मार्च से परमार्थ निकेतन में होने वाले योग महोत्सव के लिए योग शिक्षक, प्रस्तुतकर्ता और प्रतिभागी पहुंचने लगे हैं। इसमें 80 देशों के करीब एक हजार विदेशी साधक पहुंचेंगे। उधर,जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से सात दिवसीय इंटरनेशनल योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। परमार्थ निकेतन इन दिनों योग, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा के अद्भुत रंगों से सराबोर है। नौ मार्च से शुरू होने जा रहे योग महोत्सव से पूर्व ही यहां का वातावरण योगमय हो उठा है। दुनिया के विभिन्न देशों से आये योग साधक और आध्यात्मिक जिज्ञासु मां गंगा के पावन तट पर योग, ध्यान, प्राणायाम, सत्संग और दिव्य गंगा आरती में भाग लेकर एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.