रिषिकेष, जनवरी 7 -- परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो को पहले खेप में दो नई बसें बुधवार को मिल गईं। बस अड्डे पर सुबह एजीएम नरेंद्र गौतम ने बसों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नारियल फोड़कर उन्हें चड़ीगढ़ रूट पर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस रूट पर पूर्व में रोडवेज की बस सेवा थी, लेकिन पुरानी बसों के बार-बार खराब होने की वजह से यात्रियों को समय में दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। एजीएम ने बताया कि यह दोनों बस पौड़ी-चड़ीगढ़ रूट पर ही चलेंगी। सुबह चार बजे ऋषिकेश अड्डे से बस पौड़ी जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे यहां से बस का चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान निर्धारित है। उन्होंने बताया कि चार और नई बसें मिली हैं, जो कि टिहरी और दिल्ली रूट पर संचालित होंगी। पौड़ी-चड़ीगढ़ रूट पर भी रोडवेज की सवारियों की अच्छी तादाद रहती है। इससे जहां यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।...