ऋषिकेश यात्रा पर गया सर्वोत्तम लापता, सात दिन से नहीं मिला सुराग
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- चपरतला, संवाददाता। मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला गांव निवासी 30 वर्षीय सर्वोत्तम छह दिनों से लापता है। वह अपने पांच अन्य साथियों के साथ 9 अगस्त को घर से ऋषिकेश यात्रा पर गया था। उसके सभी साथी 11 अगस्त को वापस घर लौट आए है। लेकिन सर्वोत्तम वापस नहीं आया। सर्वोत्तम के साथी भी कुछ सही जानकारी नहीं दें पा रहे हैं। इससे परिजन परेशान हैं। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजनों ने मामले की सूचना मैगलगंज पुलिस को दे दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.