ऋषिकेश, अगस्त 31 -- उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में शर्मनाक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया साइट पर दोस्ती कर एक युवक ने आठवीं कक्षा की छात्रा को झांसे में लिया। मिलने के लिए ऋषिकेश के एक होटल में बुलाया। यहां नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर फरार हो गया। नाबालिग किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह वारदात बीते शनिवार शाम छह से सात बजे के बीच की है। यह भी पढ़ें- पर्दे लगी बस में 47 KM तक दुष्कर्म, दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड;सुरक्षा फेलनाबालिग अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी ने बताया कि नाबालिग का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस एक मोबाइल नंबर के आध...