रिषिकेष, मई 2 -- चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। अभीतक तीन से चार हजार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश में हो रहे थे, जोकि शनिवार को दोगुना होते हुए छह हजार को भी पार गए। तेजी से बढ़ रही यात्रियों की संख्या से निर्भर स्थानीय निजी परिवहन व अन्य कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान है। उन्हें इस साल की यात्रा में आर्थिकी बेहतर होने की उम्मीद है। शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम ट्रांजिट केंद्र तीर्थयात्रियों और उनके वाहनों से पूरी तरह से पैक दिखा। मध्यप्रदेश के 60 यात्रियों के दल ने पहले रजिस्ट्रेशन और फिर हेल्थ स्क्रीनिंग कराने के बाद जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट केंद्र में रजिस्ट्रेशन करने पहुंचे तीर्थ यात्री इसी तरह से आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों के जत्थे भी ...