रिषिकेष, जून 28 -- ऋषिकेश, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऋषिकेश में सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने बूथों पर 4,251 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। रविवार को दूनमार्ग स्थित सरकारी अस्पताल से कार्यवाहक सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा ने अभियान की शुरू की, जिसमें नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों का पोलियो ड्राप पिलाई। सर्वाधिक खुराक सर्वहारा नगर में 172 बच्चों को पिलाई गई। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि यह अभियान सात दिनों तक चलना है, जिसमें पांच वर्ष तक बच्चों को घर-घर भी दो बूंद पिलाई जाएगी। वहीं, चारधाम ट्रांजिट केंद्र में भी 38 बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाई गई। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 4,251 बच्चों ने पी 'दो बूंद जिंदगी की' फार्मासिस्ट विजय गौड़ ने स्वास्थ्यकर्मियों के...