ऋषिकेश में 2.84 करोड़ से बुझेगी लोगों की प्यास
रिषिकेष, फरवरी 27 -- चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन ने दो करोड़ 84 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इससे चारधाम ट्रांजिट केंद्र में एक नलकूप का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम ट्रांजिट केंद्र में पेयजल कार्यों का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही आसपास यात्रा रूट से लगती आबादी क्षेत्र में 1600 मीटर पेयजल लाइन भी बिछाई जा रही है, जिसका लाभ न सिर्फ स्थानीय लोगों, बल्कि तीर्थयात्रियों को पेयजल सुविधा के रूप में मिलेगा। राज्य सरकार तीर्थयात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। पूर्व में ही ट्रांजिट केंद्र में पेयजल टंकियों का निर्माण किया था। केंद्र की बिल्डिंग में भी पेयजल की क्षमता को बढ़ाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.