ऋषिकेश में ही रहने दिया जाए पुनर्वास कार्यालय
रिषिकेष, मई 15 -- सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता अवस्थापना खंड ऋषिकेश कार्यालय को जोशीमठ स्थानांतरित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ऋषिकेश विधायक से कार्यालय के स्थानांतरण को रूकवाने की गुहार लगाई। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बैराज कैंप कार्यालय पहुंचकर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अवस्थापना (पुनर्वास) खंड ऋषिकेश कार्यालय को जोशीमठ स्थानान्तरित किया जाना प्रस्तावित है। कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जोशीमठ क्षेत्र में पर्याप्त आवास व्यवस्था का अभाव, बच्चों की शिक्षा में बाधा, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी चिंताएं, पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन तथा चार धाम यात्रा अवधि के दौरान उत्पन्न व्यवस्थागत दबाव जैसी अनेक समस्याएं सामने आएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.