ऋषिकेश में हनुमान जयंती पर मारुति नंदन का गुणगान
रिषिकेष, अप्रैल 2 -- ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों में सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। हनुमान मंदिरों में जहां हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाया गया। वहीं समूचा क्षेत्र वीर बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। गुरुवार को जयराम आश्रम अन्न क्षेत्र ऋषिकेश में हनुमान जयंती पर ऋषिकुमारों ने अखंड रामायण पाठ किया। सामूहिक रूप से बजरंग बली की पूजा-अर्चना की गई। जयराम आश्रम अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि प्रभु हनुमान के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता उनका शक्तिमान होना ही नहीं, बल्कि उनका ज्ञान के साथ ही गुणों का भी सागर होना है। हनुमान शक्तिशाली, अपराजेय और संकटमोचन हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं किया। इस दौरान सुंदरकांड, हनुमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.