रिषिकेष, अप्रैल 11 -- ऋषिकेश में यूजेवीएनएल के बैराज जलाशय में शनिवार को सी-प्लेन का तीसरा ट्रायल भी सफल रहा। करीब 40 मिनट तक जलाशय में ट्रायल का सिलसिला चला। दोपहर 12 बजे से सी प्लेन ने तीन बार जलाशय में लैंडिंग और टैक ऑफ किया गया। शनिवार को जौलीग्रांट से उड़ान भरकर 19 सीटर सी-प्लेन दोपहर 12.10 बजे बैराज जलाशय में लैंड हुआ। 5,670 किलो वजनी प्लेन की सफल लैंडिंग से संचालक स्काई हॉप कंपनी और यूकाडा समेत प्रशासनिक खुश दिखे। जलाशय में उतरने के बाद प्लेन ने 12.15 बजे फिर जौलीग्रांट के लिये उड़ान भरी। दोपहर 12.30 बजे प्लेन फिर जलाशय पहुंचा। 12.35 बजे टेकऑफ करते हुए प्लेन वापस जौलीग्रांट लौट गई। इसके बाद 12.50 बजे फिर बैराज जलाशय में उतरा और 12.55 पर उडान भरी। प्लेन में पायलट, को-पायलट और इंजीनियर सवार रहे। तीसरा ट्रॉयल सफल होने के बाद यूजीवीएनल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.