रिषिकेष, मार्च 30 -- चारधाम यात्रा के लिए सोमवार से व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। वाहनों की फिटनेस की जांच कर पहले दिन 40 ग्रीन कार्ड जारी किए गए। यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य है। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस आदि देखने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में पूजन और हवन-यज्ञ के बाद ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया। मुख्य अतिथि अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने ग्रीन कार्ड कक्ष, वाहन निरीक्षण स्थल का रिबन काटकर कार्ड बनाने के काम का शुभारंभ किया। इस दौरान सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा संचालन की कामना की गई। पहले दिन 40 बस, ट्रैक्सी और मैक्सी वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए।हर दिन कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.