ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन का समय एक घंटा बढ़ा
रिषिकेष, मई 29 -- चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए शुक्रवार से एक घंटे का समय बढ़ा दिया गया, जिसके चलते 16 हजार से अधिक यात्रियों का रजिस्ट्रेशन भी हो पाया है। वहीं, पंजीकरण का समय बढ़ने से अब ट्रांजिट केंद्र में यात्रियों की संख्या भी घटने लगी है। शुक्रवार को नौ घंटे तक रजिस्ट्रेशन किया गया। शनिवार को सुबह सात बजे फिर से काउंटर खोले जाएंगे। शुक्रवार सुबह सात बजे चारधाम ट्रांजिट केंद्र में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटरों को खोला गया। यात्रा बस अड्डे पर भी छह काउंटर इसी समय पर खुले। रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर खुलने से पहले ही यात्रियों की कतारें लगी दिखी। कई दिनों से काउंटरों पर जुट रही यात्रियों की भीड़ शुक्रवार को थोड़ी कम नजर आई। यात्रियों ने कतारों में लगकर अपराह्न तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन कराए। काउंटर बंद होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.