ऋषिकेश में यात्रियों की संख्या बढ़ने से रायवाला से तपोवन तक गाड़ियां जाम में फंसी
देहरादून, मई 15 -- ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में वाहनों के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ने से रायवाला से तपोवन तक वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से रायवाला से तपोवन के बीच गाड़ियां जाम में फंसी। पुलिस के वाहनों का रूट डाइवर्ट करने के बाद भी राहत नहीं मिल पाई है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी ऋषिकेश नीरज कुमार का कहना है कि शुक्रवार को वाहनों की संख्या अधिक रही है। जिसके चलते दिक्कत आई है। व्यवस्था के लिहाज से विभिन्न स्थानों पर पुलिस लगाई गई है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार वाल्मीकि चौक से बस स्टेशन तक लगा जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.