ऋषिकेश, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने एक यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। एक महिला की शिकायत पर 3 प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने साल 2021 से महिला को डरा-धमकाकर और नशीले पदार्थ देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों का फायदा उठाकर उसे जाल में फंसाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2021 से ही आरोपियों की ओर से उसको लगातार डराया धमकाया जाता रहा। आरोपी ब्लैकमेल कर अलग-अलग होटलों और फार्महाउसों में उसे ले गए और ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने महि...