रिषिकेष, जनवरी 2 -- कोहरे के बाद अब ऋषिकेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। सर्द हवाओं के बीच बढ़ी ठिठुरन से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को ऋषिकेश में सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। शुक्रवार सुबह से ही आसमान को कोहरे ने घेर लिया। हर तरफ कोहरे की चादर बिछी दिखी। इसी बीच शीतलहर भी चली, जिससे नौकरी-पेशा और जरूरी कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी में वह न सिर्फ कंपकंपाते दिखे, बल्कि दोपहिया चलाने के दौरान कई लोगों के हाथ भी सुन्न हो गए। अमूमन भीड़भाड़ वाले पर्यटक स्थल आस्थापथ और आसपास कोहरे और शीतलहर की वजह से सैलानियों की संख्या भी न के बराबर ही रही। कोहरे में शहर का बाजार में सुबह देरी से खुला और दिन ढलने के बाद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.