नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में ब्रिटिश संगीत समूह द बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रृंखला की शूटिंग प्रस्तावित है। फरवरी 2027 में होने वाली इस शूटिंग के लिए चौरासी कुटिया परिसर को चुना गया है, जिसे बीटल्स आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। यह परियोजना बैंड के चार सदस्यों के जीवन और संगीत यात्रा पर केंद्रित चार फिल्मों की श्रृंखला का हिस्सा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड में प्रस्तावित शूटिंग और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, CLOVER नाम की इस परियोजना का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता सैम मेंडेस कर रहे हैं। इसका निर्माण नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस द्वारा सोनी पिक्चर...