रिषिकेष, दिसम्बर 15 -- राज्य सरकार वर्ष 2027 में कुंभ के तहत ऋषिकेश में आस्थापथ का विस्तार करने जा रही है। इसमें गंगाघाटों की नई शृंखला भी विकसित की जानी है, जिसके मद्देनजर डीएम देहरादून सविन बसंल ने पशुलोक बैराज और वीरभद्र मंदिर के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित कार्यों को लेकर जमीनी स्थिति का स्थानीय अधिकारियों से फीडबैक लिया। बताया कि जल्द ही यह विकास कार्य क्षेत्र में संचालित होते नजर आएंगे। सोमवार को डीएम सविन बंसल निरीक्षण के लिए वीरभद्र क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरकार यहां आस्थापथ का विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसमें त्रिवेणीघाट से आवास-विकास तक बने आस्थापथ को पशुलोक तक किया जाना है। बीच में गंगाघाटों को भी विकसित करने की भी योजना है। प्राचीन वीरभद्र मंदिर को स्वरूप को बनाए रखते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.