देहरादून, मई 22 -- ऋषिकेश। हरियाणा के पर्यटकों से दो दिन पहले हरिद्वार रोड स्थित काले की ढाल पर मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक नामजद व अज्ञातों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि सतवीर सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) ने जानलेवा हमला और कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देकर हमले में संलिप्त दो आरोपियों को भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक थापा पुत्र स्व. नरबहादुर, (उम्र 47), निवासी गली नं. 02, काले की ढाल, आईडीपीएल और नरेश कश्यप पुत्र स्व. नत्थू सिंह, (उम्र 41), निवासी काले की ढाल, आईडीपीएल थाना ऋषिकेश।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...