देहरादून, फरवरी 22 -- ऋषिकेश। शहर में निराश्रित पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। रविवार सुबह मायाकुंड रोड के नजदीक दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे लगी के राजमा-कढ़ी चावल की ठेली को पलट दिया। नजदीक ही एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। सांडों की लड़ाई में एक और सांड आ धमका है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह से लोगों ने सांडों को छुड़ाने के बाद उन्हें बाजार क्षेत्र से बाहर की ओर दौड़ा दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.