देहरादून, मार्च 11 -- ऋषिकेश। आगामी मानसून और आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए ऋषिकेश प्रशासन ने त्रिवेणी घाट पर एक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और बचाव कार्यों की गति को परखना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें डैम से 5000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर 1.5 से 2 मीटर तक बढ़ गया। इस आपात स्थिति की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और कम से कम समय में घाट क्षेत्र को खाली कराने का अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। ऑपरेशन सेक्शन सीओ ऋषिकेश ने संभाला। पीडब्ल्यूडी ने संसाधनों का प्रबंध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.