ऋषिकेश में जुटेंगे 60 नगर निगमों के मेयर
रिषिकेष, जून 1 -- ऋषिकेश, संवाददाता। ऑल इंडिया मेयर कॉउंसिल का सम्मेलन ऋषिकेश में बुधवार को आयोजित होगा, जिसमें देशभर के नगर निगमों के 60 मेयर जुटेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। शहरी विकास मंत्री राम सिंह खेड़ा, वन मंत्री सुबोध उनियाल और राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी सम्मेलन में शामिल होंगे। सोमवार को मेयर शंभू पासवास ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली दफा उत्तराखंड में इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। यह दो दिवसीय सम्मेलन दूनमार्ग स्थित एक होटल में होगा। यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के मेयर सम्मेलन के संवाद सत्र में चुनौतियां और विकास से संबंधित अनुभव साझा करेंगे। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में भाग ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.