ऋषिकेश में जनगणना का प्रशिक्षण पूरा
रिषिकेष, अप्रैल 20 -- भारत की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्य श्रीदेव सुमन परिसर के सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सत्यनिष्ठा और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सोमवार को प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए चार्ज अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार ने कहा कि यह विश्व की पहली जनगणना होगी, जो डिजिटल मोड में आयोजित की जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में जनगणना का डिजिटल रूप से संपन्न होना एक ऐतिहासिक कदम है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर व मास्टर ट्रेनर डॉ. सुनील थपलियाल, मनोज कुमार गुप्ता, मनोहर लाल कपरूवान और अमित नेगी सहित नगर निगम की तकनीकी टीम ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ऑनलाइन ऐप डाउनलोड कराकर उसका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों और कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.